
दोस्तों आज के आर्टिकल में हम, आप सभी महाराष्ट्र निवासियों के लिए जमीन से जुड़ी एक अहम जानकारी लेकर आए हैं। अगर आप महाराष्ट्र में रहते है और जमीन के लेनदेन से संपर्क रखते है या अगर आप एक किसान है तो 7/12 के बारे में जरूर सुना होगा। 7/12 एक ऐसा दस्तावेज है जो आपको आपके भूमि का पूरा विवरण बताता है। 7/12 जमीन के मालिक के प्रमाण के रूप में कार्य करता है इसलिए 7/12 आपके पास होना बहुत जरूरी है।
अब आप घर बैठे ही फ्री में ऑनलाइन 7/12 डाउनलोड कर सकते है। इसके लिए आपको किसी कार्यालय के चक्कर लगाने की कोई जरूरत नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप ऑनलाइन 7/12 (महाराष्ट्र भु विवरण) कैसे डाउनलोड करें। इस आर्टिकल में हम आपको ऑनलाइन 7/12 अर्क डाउनलोड करने की सरल प्रक्रिया विस्तारपूर्वक समझाएंगे।
ऑनलाइन 7/12 डाउनलोड करने की सरल प्रक्रिया
स्टेप 1: सबसे पहले आप महाराष्ट्र भु विवरण देखने की ऑफिशल वेबसाइट bhulekh.mahabhumi.gov.in को खोलें। वेबसाइट पर आने के बाद, आपको पूछा जाएगा कि क्या आपके पास Property UID नंबर है। No का विकल्प चुनें।
अगर है, तो Yes पर क्लिक करें। मांगी गई जानकारी भरें और Submit कर दें।

स्टेप 2: अब सातबारा (7/12) का ऑप्शन चुनें। अपना जिला, तालुका और गांव का नाम सही-सही भरें।

स्टेप 3: अब Name वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां आप जमीन मालिक का नाम डालकर जानकारी निकाल सकते हैं। आप जमीन मालिक का नाम First Name, Middle Name या Last Name से खोज सकते हैं।
Note: ध्यान रहे आप शोध के सेक्शन में दिख रहे Survey number/ सर्वे नंबर, First name/ पहिले नाव, Last name/ आडनाव, Middle name/ मधील नाव, Full name/ संपूर्ण नाव इन सब में से अपने सुविधा अनुसार कोई भी एक ऑप्शन को चुन सकते हैं और 7/12 को डाउनलोड कर सकते हैं लेकिन हमने इस आर्टिकल में Last name(आडनाव) के जरिए 7/12 को डाउनलोड करने की प्रक्रिया बताया है। अतः आप आडनाव का ऑप्शन चुने।
अब अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें। भाषा चुनें (Marathi / English)। Captcha Code भरें। Submit पर क्लिक करें।

मान लीजिए आप आडनाव (Last Name) से खोज कर रहे हैं, तो Last Name डालें और Search पर क्लिक करें। अब आपके सामने उस नाम से जुड़े सभी जमीन मालिकों की सूची आ जाएगी। सही नाम चुनें और उस पर क्लिक करें।
स्टेप 4: इस 7/12 अर्क में आप अपने जमीन की पूरी जानकारी जैसे की जमीन के मालिक का नाम, Survey number, जमीन का कुल क्षेत्रफल इत्यादि सारी जानकारियां विस्तारपूर्वक देख सकते हैं।

Note: ध्यान रहे ऑनलाइन 7/12 अर्क डाउनलोड करने की सरल प्रक्रिया अपनाकर डाउनलोड किए गए 7/12 अर्क का इस्तेमाल केवल अपने महाराष्ट्र भु विवरण को देखने के लिए कर सकते हैं। यानी इस दस्तावेज का इस्तेमाल आप किसी सरकारी कार्य के लिए नहीं कर सकते हैं ।
महाराष्ट्र राज्य सरकार ने Mahabhulekh 2.0 (महाभूलेख 2.0) नाम की नई वेबसाइट लॉन्च की है। इस पोर्टल की मदद से कोई भी नागरिक घर बैठे सातबारा उतारा (7/12 Extract), उतारा (8A Extract) और अन्य जमीन संबंधी दस्तावेज देख और डाउनलोड कर सकता है।
7/12 क्या होता है ?
दोस्तों 7/12 अर्क को आमतौर की भाषा में 7/12 उतारा या सातबारा उतारा के नाम से भी जाना जाता है। इस दस्तावेज में आपके भूमि की पूरी जानकारी शामिल होती है। साथ ही साथ यह 7/12 अर्क के जरिए ही यह साबित होता है कि आप जमीन के मालिक है या नहीं। असल में 7/12 अर्क मे दो फार्म शामिल है। 7/12 अर्क के फॉर्म Vll में भूमि के अधिकार का रिकॉर्ड, जमीन पर रहने वालों की जानकारी, जमीन के मालिक का विवरण, किराएदार की जानकारी तथा भूमि से संबंधित अन्य जानकारियां शामिल होती है तथा फॉर्म नंबर 12 में जमीन पर किस तरह के फसल उगाया जाए, किस तरह के फसल जमीन पर उगाई जा चुकी है, फसलों के प्रकार इत्यादि जानकारियां शामिल होती है।
इस 7/12 अर्क को ऑनलाइन डाउनलोड करके आप अपने जमीन का म्यूटेशन विवरण, टैक्स की जानकारी, जमीन पर लगाई गई फसलों की जानकारी, लोन की जानकारी, जमीन पर चल रही कानूनी कार्रवाई की जानकारी तथा जमीन का सर्वेक्षण संख्या इत्यादि सब सभी प्रकार की जानकारी आसानी से पा सकते हैं। 7/12 दस्तावेज का इस्तेमाल आप बैंक से लोन प्राप्त करने में तथा जमीन पर अपना अधिकार जताने में भी कर सकते हैं। यह 7/12 अर्क डाउनलोड करना आपके लिए बेहद जरूरी है। इसके लिए आप हमारे ऑनलाइन 7/12 अर्क डाउनलोड करने की सरल प्रक्रिया को पढ़ें और घर बैठे अपना 7/12 अर्क डाउनलोड करें।