Advertisement

हिमाचल प्रदेश जमाबंदी ऑनलाइन देखे और डाउनलोड करें | Download Himachal Pradesh Land Records

Advertisement
Advertisement

दोस्तों अगर आप हिमाचल प्रदेश के निवासी है तो यह जानते होंगे कि हिमाचल प्रदेश में भूमि विवरण रखने वाले दस्तावेज को जमाबंदी के नाम से जाना जाता है। आज का हमारा यह आर्टिकल सभी हिमाचल प्रदेश वासियों के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि इस आर्टिकल में हम बात करेंगे कि आप हिमाचल प्रदेश भूमि का ऑनलाइन जमाबंदी कैसे निकाले।

भूमि रिकॉर्ड (जमाबंदी, ततीमा) जमीन से जुड़ा एक सरकारी दस्तावेज होता है। जिसमें आपकी जमीन से जुड़ी सारी जानकारी जैसे की जमीन का क्षेत्रफल कितना है, जमीन के मालिक का नाम क्या है, जमीन पर किस तरह का फसल उगाना उपयोगी है, जमीन पर कोई कानूनी कार्रवाई है या नहीं इत्यादि सारी जानकारियां विस्तारपूर्वक दी होती है।

आप ऑनलाइन जमाबंदी निकाल कर अपने हिमाचल प्रदेश भूमि का पूरा विवरण घर बैठे जान सकते हैं। आर्टिकल में बताई गई ऑनलाइन जमाबंदी देखने की प्रक्रिया आप अपने फोन में भी बड़ी आसानी से कर सकते हैं। इसलिए आप हमारे इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक पढ़े और बताई गई प्रक्रिया को अपनाकर अपना समय और पैसा दोनों बचाए।

ऑनलाइन जमाबंदी देखने का तरीका

स्टेप 1: सबसे पहले आप अपने फोन या लैपटॉप में Revenue Department, Government of Himachal Pradesh की ऑफिशल वेबसाइट himachal.nic.in को खोलें।

स्टेप 2: अब पेज को स्क्रोल करके नीचे की तरफ दिख रहे Click to view land record के ऑप्शन पर क्लिक करें।

Himachal Pradesh Jamabandi Kaise Nikale Step 2

स्टेप 3: अपने जिला, तहसील, गांव, जमाबंदी तथा जमाबंदी वर्ष को चुने, अगर आपको खेवट/खतौनी/खसरा नंबर मालूम नहीं है तो दाहिने तरफ दिख रहे “यदि गांव/खेवट/खतौनी/खसरा मालूम नहीं है तो तहसील/गांव में अपने नाम से खोजे” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

Note: ध्यान रहे अगर आपको अपना खेवट, खतौनी या खसरा नंबर मालूम है तो आप विकल्प चुने के सेक्शन में दिख रहे खेवट, खतौनी और खसरा तीनों में से कोई एक ऑप्शन चुनकर उसके अनुसार जानकारी भरकर अपना जमाबंदी निकाल सकते हैं। अन्यथा आगे बतायी गयी हमारी प्रक्रिया अपनाएं।

Himachal Pradesh Jamabandi Kaise Nikale Step 3

स्टेप 4: अब नाम भरे के सेक्शन में जमीन के मालिक का नाम भरे। इंग्लिश में नाम भरकर स्पेस बटन क्लिक करते ही दिया हुआ नाम खुद ही हिंदी में आ जाएगा। नाम भरने के बाद Search के बटन पर क्लिक करें।

Himachal Pradesh Jamabandi Kaise Nikale Step 4

स्टेप 5: नाम भरते ही दिए गए नाम पर रजिस्टर जमीन की खेवट या खतौनी नंबर खुलकर आ जाएगी।

Himachal Pradesh Jamabandi Kaise Nikale Step 5

स्टेप 6: अब पिछले पेज पर दिख रहे “विकल्प चुने” के सेक्शन में आप खतौनी नंबर को सेलेक्ट करें तथा खतौनी चुने के सेक्शन में अपना खतौनी नंबर भरकर दिए हुए कैप्चा को भारे और OK पर क्लिक कर दें।

Himachal Pradesh Jamabandi Kaise Nikale Step 6

स्टेप 7: OK पर क्लिक करते ही आपकी जमाबंदी यानी आपकी भूमि का विवरण आपके सामने खुलकर चला आएगा। जमाबंदी में आपका जिला, जमाबंदी वर्ष, रकबा, खसरा खतौनी नंबर इत्यादि जमीन से जुड़ी सारी जानकारियां विस्तारपूर्वक दी हुई रहेगी।

Himachal Pradesh Jamabandi Kaise Nikale Step 7

आप नीचे दिख रहे save as pdf के ऑप्शन पर क्लिक करके पीडीएफ की प्रतिलिपि निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

Himachal Pradesh Jamabandi Kaise Nikale Step 8

हिमभूमि पोर्टल क्या है ?

दोस्तों आपको जानकर बहुत खुशी होगी कि अब हिमाचल प्रदेश के निवासियों के लिए जमाबंदी देखना बहुत आसान हो गया है। हिमाचल प्रदेश के सभी किसान और जमीन के लेनदेन से संबंधित लोग आसानी से केवल अपने मोबाइल का इस्तेमाल करके हिमभूमि पोर्टल के माध्यम से अपने भूमि का पूरा विवरण यानी की जमाबंदी देख सकते हैं। हिमभूमि पोर्टल को जारी करके हिमाचल प्रदेश राज्य की सरकार ने एक बहुत ही सराहनीय काम किया है। अब हिमाचल प्रदेश के लोगों को अपने जमीन की जमाबंदी देखने के लिए किसी तहसील या सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है।

इस पोर्टल का इस्तेमाल करके आप बिना किसी विशेष जानकारी के ही अपनी जमाबंदी देख सकते हैं। अगर आप अपना खेवट नंबर, खाता नंबर, खसरा नंबर नही जानते है तो केवल जमीन मालिक के नाम के जरिए ही अपना हिमाचल प्रदेश भूमि का ऑनलाइन जमाबंदी देख सकते हैं।

हिमभूमि पोर्टल के लाभ क्या-क्या है ?

  • हिमभूमि पोर्टल का इस्तेमाल करने वाले लोगों को भूमि विवरण देखने के लिए किसी भी तहसील या सरकारी कार्यालय में जाकर अपना समय बर्बाद करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
  • हिमभूमि पोर्टल के माध्यम से आप केवल अपने जिला, तहसील और गांव का नाम चुनकर अपने जमीन का भू नक्शा निकाल सकते है। इतना ही नहीं आप अपना हिमाचल प्रदेश भूमि का भू अभिलेख, जमीन का पर्चा, खसरा खतौनी, भू नक्शा इत्यादि जमीन से जुड़ी सारी जानकारियां हिमभूमि पोर्टल पर विस्तारपूर्वक जान सकते है।
  • हिमभूमि पोर्टल के माध्यम से आपको सारी जानकारियां ऑनलाइन मिल जाएगी तथा इसके जरिए जमीन के नाम पर चल रही धोखाधड़ी कम होगी। साथ ही साथ लोगों के समय की भी बचत होगी।

हिमभूमि पोर्टल के अनेकों लाभ है इसलिए आप अगर अभी तक हिमभूमि पोर्टल का इस्तेमाल करना नहीं जानते हैं और आपको अपने हिमाचल प्रदेश की भूमि का जमाबंदी निकालना या भूमि विवरण जानने की जरूरत है तो घबराने की कोई बात नहीं। आप आर्टिकल में बताए गए ऑनलाइन जमाबंदी निकालने का तरीका पढ़ें और बताई गई प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक अपनाकर घर बैठे अपने मोबाइल से हिमाचल प्रदेश भूमि का जमाबंदी देखें।

आप किन जिलों का ऑनलाइन जमाबंदी देख सकते हैं ?

दोस्तों हिमाचल प्रदेश भूमि का ऑनलाइन जमाबंदी आप हिमाचल प्रदेश राज्य के सभी जिलों में नहीं देख सकते। हिमाचल प्रदेश के केवल 11 जिलों के जमीन की जमाबंदी ही आप ऑनलाइन देख सकते हैं। इन 11 जिलों के नाम हमने नीचे दिए है।

  1. हमीरपुर
  2. कांगड़ा
  3. चंबा
  4. उना
  5. बिलासपुर
  6. सिरमौर
  7. लाहुलस्पीती
  8. कुल्लू
  9. किन्नौर
  10. शिमला
  11. सोलन

बताए गए 11 जिलों में से अगर आप किसी भी जिले के जमीन की जमाबंदी ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो आर्टिकल में बताए गए ऑनलाइन जमाबंदी देखने का तरीका पढ़ें और  हिमाचल प्रदेश भूमि की ऑनलाइन जमाबंदी निकाले।